मुलाना। एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर मुलाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि नाबालिग किसी काम से घर के बाहर गई थी, तभी आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात की। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार मुलाना थाना पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर देकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। तहरीर के आधार पर मुलाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मेडिकल जांच करवाई है। थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।