अंबाला। सीआईए ने नकदी और मोबाइल छीने के मामले में कार्रवाई करते हुए मौली गांव रायपुररानी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी से नकदी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महेशनगर निवासी मोहम्मद अख्तर उर्फ गोलू ने साहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2 नवंबर को अज्ञात आरोपी उससे नकदी व मोबाइल छीनकर भाग गए।