तसिंबली। तसिंबली के पास सड़क खराब होने पर बाइक सवार युवक गिर गया। सड़क पर पानी इतना अधिक था कि बाइक का एक हिस्सा पानी में डूब गया। जिसमें बाइक सवार जगतार सिंह की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सारंगपुर निवासी जगतार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर तसिंबली से बसौली और रानीमाजरा जा रहा था। यहां पर बीच में सड़क की हालत अधिक खराब थी।
साथ ही काफी पानी भरा हुआ था। यहां सड़क पर पानी में बाइक सवार को गड्ढा नहीं दिखा और उसकी बाइक वहीं फंस गई, वह गिर गया। इस दौरान उसकी बाइक पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और युवक को काफी खोजा। इसके बाद रस्सी की मदद से बमुश्किल युवक को पानी से बाहर निकाला। यहां से युवक को एंबुलेंस से स्थानीय चिकित्सालय भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।