फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-हिसार हाईवे स्थित रुपामाजरा बकरा मंडी के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार सोनिया कॉलोनी निवासी दविंदर कुमार (38) की मौत हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर-8 निवासी पीयूष जिंदल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-8 निवासी पीयूष जिंदल ने बताया कि सोनिया कॉलोनी निवासी दविंदर कुमार (38) उनके बिजनेस पार्टनर थे। दोनों साल 2019 से अहमा गांव स्थित चावल ट्रेडिंग शैलर में साथ काम करते थे। वीरवार रात करीब 10:20 बजे दविंदर अपना काम निपटाकर एक्टिवा पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। जब दविंदर बकरा मंडी के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल दविंदर को तुरंत सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें