फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा में युवक की हत्या बड़ी बहन ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मटहेड़ी जट्टां गांव के 22 वर्षीय हर्षनदीप सिंह का शव शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा। युवक हर्षनदीप सिंह की बीते छह दिसंबर को कनाडा के एडमोंटन शहर स्थित एक अपार्टमेंट कांप्लेक्स में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

युवक हर्षनदीप सिंह की बड़ी बहन प्रभजोत कौर ने मुखाग्नि देकर भाई का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों सहित आसपास के गांव से काफी लोग एकत्रित हो गए।
लोगों ने इस घटना पर दुख जताया। हर्षनदीप सिंह के मामा मनजीत सिंह मंछौडा ने शव को भारत लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले एडमोंटन निवासी गुलजार सिंह निर्माण और कनाडा सरकार का आभार व्यक्त किया। गुलजार सिंह निर्माण ने शव को भारत लाने के लिए फंड की व्यवस्था भी कराई। कनाडा सरकार ने हर्षनदीप को सम्मान देते हुए श्रद्धांजलि दी। मनजीत सिंह मछौंडा ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को भारत में ही रोजगार उपलब्ध कराए तो उनको विदेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भांजा हर्षनदीप सिंह स्टडी वीजा पर अगस्त 2023 में कनाडा गया था।
विज्ञापन

वह एडमोंटन नोर कवेस्ट कॉलेज में बिजनेस एवं एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था। वारदात से तीन दिन पहले वह सिक्योरिटी गार्ड की पार्ट टाइम नौकरी पर लगा था। जब वह ड्यूटी पर था तो एक महिला के साथ आए व्यक्ति ने उनको गोली मार दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। युवक के पिता कुलविंद्र सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें