फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोस्तों के साथ खड़े युवक पर चाकू से हमला, मौत

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पुलिस हत्या के बारे में मृतक के दोस्तों से जानकारी लेती हुई: 
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के खोजकीपुर गांव में अपने दोस्तों के साथ खड़े अजीत नगर के रहने वाले 19 वर्षीय हार्दिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की कमर और पेट पर चाकू से दो वार किए थे।
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर की ओर से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
दोस्त की बहन को तंग करते थे हमलावर

मृतक के दोस्त ऋषभ ने बताया कि हार्दिक के दोस्त की बहन को हमलावर तंग करते थे। हार्दिक अपने दोस्तों के संग खोजकीपुर के मैदान में खड़ा था। इसी बीच हमलावर गुजरने लगा तो उसे केवल इतना समझाया गया था कि दोबारा दोस्त की बहन को तंग नहीं करना है। इतने में युवक ने तैश में आकर एक ऑटो में 10 युवकों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही हार्दिक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने के आरोप हमलावर व उसके पिता पर लगाए गए है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कर रहा था आइलेट्स

दोस्तों ने बताया कि हार्दिक के पिता आर्मी में थे और उनके पहले ही मौत हो चुकी है। एक बहन है वो शादीशुदा है। हार्दिक ने अभी बारहवीं कक्षा के पेपर दिए थे। उसका परिणाम भी आने वाला था। साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए आईलेट्स कर रहा था।
वर्जन

मृतक के शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल झगड़े में चाकू लगने की बात सामने आई है।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर थाना।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पुलिस हत्या के बारे में मृतक के दोस्तों से जानकारी लेती हुई: 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें