फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरात में बैंड बजा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित तेपला के पास कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित तेपला के पास शादी की खुशियों में उस समय खलल पड़ गया जब बरात के आगे बैंड बजा रहे महेश नगर के शांति नगर निवासी बबन उर्फ अर्जुन को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बैंड कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कैंट के कपूर बिल्डिंग निवासी विनय कुमार ने बताया कि उनका बावा बैंड है। कर्मचारी बबन उर्फ अर्जुन करीब 2008 से उनके साथ काम कर रहा था और वर्तमान में बैंड का मैनेजर था। बुधवार रात को बबन अन्य साथियों के साथ डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-1 निवासी अमन की बारात में बैंड बजाने गया था। बारात तेपला गांव के निकट मैरीलैंड पैलेस जा रही थी। रात करीब 9:50 बजे जब बारात सड़क से गुजर रही थी कि एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बबन को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बबन सड़क पर उछलकर गिरा था। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें