फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक पर आए युवक ने झपटी कान की बाली, कान फटने व गिरने पर बुजुर्ग महिला चोटिल

विज्ञापन
नारायणगढ़ के पंजलासा चौक के निकट बाइक सवार युवक द्वारा बाली झपटने के बाद घायल बुजुर्ग कांता देव
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के पंजलासा चौक के निकट वार्ड नंबर चार की गली में बाइक सवार वकील की माता के कान से बाली झपटकर भाग गया। शातिर झपटमार ने 6 दिसंबर की दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बुजुर्ग कांता देवी को गली में अकेला पाकर किसी अज्ञात महिला का पता पूछने के बहाने बातों में लगाया। चंद सेकेंड में महिला के कान की बाली पर झपट्टा मार दिया। हालांकि बुजुर्ग महिला ने फटे हुए कान से खून बहने के बावजूद बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन बाइक के पीछे भागते समय वह गिरकर चोटिल हो गई। शोर सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए व बुजुर्ग का निजी अस्पताल में जाकर उपचार करवाया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे वकील प्रमोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात झपटमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, झपटमार ने खुद को लोई से ढका हुआ था

घायल महिला बुजुर्ग कांता देवी के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी मां कांता देवी 6 दिसंबर को भाई बंसल कुमार की पंजलासा चौक स्थित दुकान पर खाना देने के लिए गई थी। लौटते समय झपटमार बाली झपट कर ले गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला का पीछा करते हुए बाइक पर एक लोई ओढ़कर युवक आया। पहले तो शातिर युवक बुजुर्ग को गली में अकेला जाते देखकर गुजर जाता था। आगे मोड़ पर इधर-उधर झांकने के बाद दोबारा आता है। वह अज्ञात महिला का पता पूछने के बहाने बाली झपट लेता है।


सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
- ललित कुमार, थाना प्रभारी नारायणगढ़

नारायणगढ़ के पंजलासा चौक के निकट बाइक सवार युवक द्वारा बाली झपटने के बाद घायल बुजुर्ग कांता देव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें