फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उगाला गांव के पास शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। उगाला गांव के पास एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक हरजिंदर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाय से जा टकराई।
पुलिस को दी गई शिकायत में उगाला गांव निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करता है। उसके ताऊ का लड़का हरजिंदर कुमार मोहड़ी गांव स्थित एक सोलर फैक्टरी में काम करता था। धर्मबीर ने बताया कि 12 अक्तूबर को वह शाहबाद संगत पैलेस में काम पर गया हुआ था। काम समाप्त होने के बाद शाम 7:30 बजे वह शाहबाद मोड़ पर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान उसका ताऊ का लड़का हरजिंदर कुमार भी मोटरसाइकिल पर वहां आ गया। धर्मबीर भी हरजिंदर की बाइक के पीछे बैठ गया और दोनों अपने गांव उगाला की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 8 बजे जब वे दोनों प्रेम नगर उगाला के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक पास खड़ी गाय से जा टकराई और हरजिंदर सड़क पर गिरा, जबकि धर्मबीर कच्चे रास्ते पर जा गिरा। राहगीरों और डायल 112 की मदद से घायल हरजिंदर को एमएमयू अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन हरजिंदर को एंबुलेंस में लेकर चंडीगढ़ के लिए निकले लेकिन रात 2:55 बजे जब एंबुलेंस डेराबस्सी के पास पहुंची, तो हरजिंदर ने सांस लेना बंद कर दिया। घबराए परिजन उसे वापस एमएमयू मुलाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी मारुति कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें