फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दादी की तेरहवीं में जा रहे युवक की ट्रक से गिरकर मौत

विज्ञापन
मृतक दुर्गेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
- मृतक की जेब से मिला लुधियाना से लखनऊ तक का जनरल टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर 28 वर्षीय उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी दुर्गेश (28) की मौत हो गई है। वह करीब 10 वर्षों से लुधियाना में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटनास्थल (किलोमीटर नंबर 266/22) पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से एक टूटा-फूटा मोबाइल, 60 रुपये नकद और लुधियाना से लखनऊ तक का जनरल टिकट मिला। इसके बाद चौकी प्रभारी ने परिजनों से संपर्क किया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक का भाई बृजेश अंबाला के सिटी अस्पताल पहुंचा। रोते-बिलखते बृजेश ने बताया कि गत 23 सितंबर को उनकी दादी का देहांत हो गया था। दुर्गेश उन्हीं की तेरहवीं में शामिल होने के लिए लुधियाना से रायबरेली स्थित अपने गांव जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


भाई का आरोप- किसी ने ट्रेन से धक्का दिया
मृतक के भाई बृजेश ने हादसे पर शक जताते हुए आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दुर्गेश किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ, बल्कि ट्रेन में सवार किसी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उसकी मौत हुई है। जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में मामला ट्रेन से गिरने के कारण हुई मौत का लग रहा है। ट्रेन से नीचे गिरने की वजह से मृतक के सिर और छाती पर गहरे घाव थे तथा उसका एक पैर भी टूटा हुआ था। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली और सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यदि परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस हर पहलू से जांच करवाएगी।
- राजेश, कार्यकारी प्रभारी, जीआरपी थाना, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें