फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मछली पकड़ते समय बेगना नदी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
बेगना नदी में डूबे राजू के शव को बाहर निकालती हुई एसडीआरएफ की टीम: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के कक्कड़ माजरा नियर नगौली के पास से गुजर रही बेगना नदी में मछली पकड़ रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू (32) के रूप में हुई। राजू अपने तीन दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहा था।
विज्ञापन

साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूबे हुए शव को बाहर निकाला। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई बाॅबी ने बताया कि उसका भाई राजू शनिवार देर रात चंडीगढ़ में काम से लौटा था। उसे उसके दोस्त देसराज, मन्नी और सोनू तड़के सुबह चार बजे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। नदी के पास भाई संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तीनों मछली पकड़ रहे थे, तभी राजू का मोबाइल पानी में गिर गया था। पहले तो एक बार डूबकी लगाकर राजू बाहर आया गया था लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में दोबारा गया तो ऊपर ही नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें