फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा-शाहाबाद मार्ग पर ट्रक पलटने से युवक की गई जान

विज्ञापन
साहा शाहबाद मार्ग पर रास्ते में पलटा ट्रक साथ में युवक का शव। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। साहा-शाहाबाद मार्ग पर मंगलवार रात्रि 9 बजे ट्रक पलटने से युवक की जान चली गई। यह हादसा ढकोली गांव के पास हुआ। बताते हैं कि युवक ट्रक को रोकने के लिए उसकी खिड़की पर चढ़ा था इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए राजमार्ग पर पलट गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात्रि 9:00 बजे सब्जियों से भरा एक ट्रक साहा से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कर में मामूली नुकसान हुआ। बताते हैं कि इसी दौरान एक युवक ट्रक चालक को पकड़ने के लिए और ट्रक को रोकने के लिए ट्रक की खिड़की पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को तेज स्पीड में चला दिया। कुछ दूरी तक चलने के बाद युवक ने जैसे ही ट्रक की चाबी निकाली वैसे ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ता हुआ पलट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ट्रक के नीचे आ गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें