फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान काट रही महिला को सांप ने डंसा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला दर्शनी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। गांव लंडा में शनिवार दोपहर को खेतों में धान की कटाई कर रही एक महिला को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों ने महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

38 वर्षीय दर्शनी खेत में धान की कटाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक घास-फूस के बीच से निकले एक सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही महिला दर्द से कराह उठी और खेत में काम कर रहे अन्य किसानों व जमींदार का ध्यान उस ओर गया।
लोगों ने बिना देर किए महिला को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दर्शनी का उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल उसका इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें