फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बनेगी दीवार, औद्योगिक क्षेत्र में नहीं आएगा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज व विभागी
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी में टांगरी नदी के किनारे बसे औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ का पानी मार नहीं कर पाएगा। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र के चारों तरफ कंकरीट की दीवार बनाई जाएगी। इस पूरी योजना पर 16.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसकी मंजूरी राज्य सरकार से मिल चुकी है और आगामी कुछ ही दिनों में दीवार बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में वीरवार को कैबिनेट मंत्री आवास पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मंत्री अनिल विज ने बाढ़ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन) सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दो किमी लंबी होगी दीवार
औद्योगिक क्षेत्र को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए कुल दो किलोमीटर लंबी चारदीवारी बनाई जाएगी। इसका लेवल सड़क से छह फुट ऊंचा होगा। इसके अलावा बाढ़ के पानी की निकासी के लिए भी औद्योगिक क्षेत्र में दो अतिरिक्त नए पंप सेट भी लगाए गए हैं जबकि पहले भी दो पंप सेट लगे हुए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में आई थी बाढ़
वर्ष 2023 में टांगरी नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी। इस कारण जहां आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान मशीनों सहित अन्य करोड़ों रुपये के उपकरण जलभराव के कारण खराब हो गए थे।

मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं
अपने आवास पर कैबिनेट मंत्री ने जन समस्याओं को सुना। छावनी निवासी महिला ने अपने बेटे की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने की शिकायत दी। इस पर मंत्री विज ने डीएसपी कैंट को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार विज ने महेशनगर निवासी महिला ने बिजली कनेक्शन नहीं देने, कच्चा बाजार निवासी महिला ने उसके बेटे के लापता होने की शिकायत एवं अन्य कई शिकायतें सुनी। सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें