फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि के नाम से बनेगा विश्वविद्यालय : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को संसद से मुलाना विधानसभा क्षेत्र के सिरसगढ़ में पहुंचे। यहां उन्होंने श्री 108 संत निरंजन दास की ओर से आयोजित संत गुरु रविदास धर्म स्थान के 21वें स्थापना दिवस और श्री 108 संत रामानंद महाराज के 15वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

यहां प्रियंका गांधी का संदेश भी सौंपा। उनके साथ स्थानीय सांसद वरुण मुलाना मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने संत रविदास और संत रामानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सांसद वरुण मुलाना ने गुरु रविदास धर्म स्थान को अपनी सांसद निधि से 51 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
पिछले वर्ष भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी सांसद निधि से सवा 31 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने बीते दिनों लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा के कर्तव्य का निर्वहन करते समय शहीद हुए अंबाला के जांबाज जवान सरदार गुरप्रीत सिंह के पैतृक गांव शेरपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद सांसद पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी सरबजोत सिंह के आवास पर पहुंचे। उनके माता-पिता, दादी और परिवार के अन्य लोगों से मिले और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान संत निरंजन दास, संत मनदीप दास,एआईसीसी सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक चौ. लहरी सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलोर, नेत्री चित्रा सरवारा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें