फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुश्तैनी मकान में छत की मोंटी के रास्ते घुसा चोर, ले उड़ा हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीपली बाजार में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बिजली की फिटिंग, घरेलू सामान व महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। पीड़ित अमरुदा वाला बाग निवासी विकास कुमार मल्होत्रा ने बताया कि वह अंबाला सिटी कचहरी में स्टाम्प व दस्तावेज लेखन का कार्य करते हैं। उनका एक पुश्तैनी मकान पीपली बाजार में है, जहां उनका काफी सामान रखा हुआ था। 7 मई को अपने पुराने मकान का सामान चेक करके आए थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जब वह दोबारा मकान में पहुंचे तो गेट पर ताले लगे हुए थे लेकिन भीतर सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात व्यक्ति ने छत की मोंटी का लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर बिजली की फिटिंग, बोर्ड, तार, बाथरूम और रसोई की टोंटियां, स्टेबलाइजर, सिलाई मशीन, पुराने बर्तन, लोहे का सामान और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें