फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ दरोगाओं की टीम तैनात, फिर भी कूड़े के ढेर में लगाई जा रही आग

Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में एकता विहार चौक के पास ​स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बिखरी गंदगी में मुंह
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की स्वच्छता को बिगाड़ने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है और यहां-वहां कूड़ा फेंका जा रहा है। यह हालात उस समय हैं जब साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद ने आठ दरोगाओं की टीम को वार्ड स्तर पर तैनात किया है। अब इस टीम की निगरानी के लिए नप अधिकारी ने सुपरवाइजरों की टीम तैनात की है जो सफाई दरोगा की कार्यशैली पर नजर रखेंगी और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगी ताकि धरातल पर हो रही साफ-सफाई की हकीकत मिल सके।
विज्ञापन


डंपिंग जोन खत्म करने की प्रक्रिया आरंभ
छावनी से गंदगी के दाग को हटाने के लिए नगर परिषद ने डंपिंग जोन को बंद करना शुरु कर दिया है। इस कार्रवाई में स्थानीय पार्षदों की मदद ली जा रही है। इसकी शुरुआत बीडी स्कूल के पास से की गई है। स्थानीय पार्षद शिवजी काकरान ने लगातार कार्रवाई करते हुए इस डंपिंग जोन को बंद करवाने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार छावनी के सनातन धर्म मंदिर के पास बने गंदे शौचालय को ध्वस्त करके यहां से भी डंपिंग जोन को खत्म कर दिया गया है। इससे पहले गांधी मैदान के पास निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट के पास बनाए गए डंपिंग जोन को भी पौधरोपण करके खत्म किया था।

कूड़े में लगाई जा रही आग
सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों के चौराहों की साफ-सफाई को लेकर बेशक नगर परिषद ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है और इसकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी तैनात कर दिए हैंं, बावजूद इसके कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आज भी कूड़ा को उठाने के बजाय इसमें आग लगाई जा रही है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यह समस्या विजय रत्न चौक के पास मुख्य नाले के हैं। यहां से गांधी मार्केट की तरफ जाने वाले रास्ते पर गंदगी फैलाई जा रही है और फिर शरारती तत्वों द्वारा इसमें आग लगाई जा रही है क्योंकि अधूरे नाले का निर्माण लोगों के गंदगी फैलाने का केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन


हमारी सभी टीमें पुरजोर प्रयास कर रही हैं ताकि छावनी को गंदगी मुक्त किया जा सके। जब तक स्थानीय लोग इसके लिए खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा जहां जो भी खामी है, उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
- सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी में एकता विहार चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बिखरी गंदगी में मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें