मुलाना के पास हाइवे किनारे गड्ढों में उतरी पिकअप गाड़ी। संवाद
मुलाना। नेशनल हाईवे 344 पर अनाज मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने हाईवे किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप हाईवे किनारे खड्डों में जा गिरी। हादसे में आरोपी कार चालक को चोट लगी हैं, साथ ही उसकी कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पिकअप में सवार युवक सुरक्षित है। सूचना मिलने पर डायल 112 की मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोहाली निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी पिकअप गाडी़ नेशनल हाईवे किनारे खड़ी थी और चालक लघु शंका के लिए नीचे उतारा था कि अचानक पीछे से आई कार ने उनकी पिकअप टक्कर मार दी। मनप्रीत ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था, उसकी कार में भी नशे का सेवन करने से संबंधित सामग्री थी।
मुलाना के पास हाइवे किनारे गड्ढों में उतरी पिकअप गाड़ी। संवाद
मुलाना के पास हाइवे किनारे गड्ढों में उतरी पिकअप गाड़ी। संवाद
मुलाना के पास हाइवे किनारे गड्ढों में उतरी पिकअप गाड़ी। संवाद