फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई दिल्ली से कटरा के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट होकर गुजरेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04083/04084 दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे लगाएगी। ट्रेन 04083 नई दिल्ली से 9 और 16 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 3 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04084 कटरा से 10 और 17 अक्तूबर शनिवार को सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

-
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
नई दिल्ली से प्रस्थान के बाद ट्रेन बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां (लुधियाना), जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) में दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए सलाह
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की लाइव रनिंग स्थिति और समय में किसी भी संभावित बदलाव की सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली एनटीईएस एप/वेबसाइट देखें या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें