फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लुधियाना और सहरसा के बीच 10 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योत्योहारों के लिए लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने का फैसला किया है। इसके लिए लुधियाना और सहरसा के बीच एक जोड़ी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह विशेष ट्रेन केवल एक फेरे के लिए संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04658 लुधियाना से 10 नवंबर को शाम 5:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04657 सहरसा से 12 नवंबर को तड़के 3:50 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन संख्या 04658 अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, छपरा और बरौनी जंक्शन जैसे मुख्य रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने का अनुरोध किया है। यात्री ट्रेन के समय और ताजा अपडेट के लिए एनटीईएस का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, 139 डायल करके भी सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें