फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि फिरोजपुर से ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी में झंझारपुर से ट्रेन 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी।
विज्ञापन


समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04620 फिरोजपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर शाम 7:55 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04619 झंझारपुर से रात 1 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:25 बजे अंबाला कैंट और सुबह 10:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

बीच रास्ते के स्टेशनों पर ठहराव
फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते के स्टेशनों लोहिया खास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, सीतापुर जं., भूरवाल जं., गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बाघा, नरकटियागंज, सिकता, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, सिसो व साकरी जंक्शन पर दोनों दिशाओं में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें