फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मल्टीपैरा मॉनिटर की एक क्लिक से मरीज की दिखेगी पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में लगे मल्टीपैरा मॉनिटर: संवाद
विज्ञापन
-15 लाख के मंगाए तीन मल्टीपैरा मॉनिटर, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल, बुखार की जांच सहित ईसीजी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी तीन हाईटेक मल्टीपैरा मॉनिटर से लैस हो गई है। इस मशीन की मदद से इमरजेंसी में आने वाले मरीज की चंद सेकेंड में मॉनिटर पर पूरी रिपोर्ट आ जाएगी। अब बुखार की जांच व ऑक्सीजन लेवल के लिए अलग-अलग मशीनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह मॉनिटर करीब 15 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए है।
इस मशीन के जरिए एक ही स्क्रीन पर मरीज की हार्ट बीट, ऑक्सीजन और ईसीजी की लाइव रीडिंग मिलेगी। इससे डॉक्टरों को गंभीर मरीजों की स्थिति का तुरंत सटीक अंदाजा हो सकेगा और इलाज जल्द शुरू हो पाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इन मॉनिटर्स को माइनर ओटी के अलावा इमरजेंसी में दाखिल होने पर सबसे पहले लगे टेबल व एक बेड पर लगा दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचेगा, रिसेप्शन के पास या माइनर ओटी में ही उसकी पूरी जांच एक साथ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदे गए 10 बेड साइड लॉक व कार्डिक टेबल


इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लाखों रुपये की लागत से 10 बैड साइड लॉक व कार्डिक टेबल, स्ट्रेचर आदि सामान की खरीद की गई है। यह भी इमरजेंसी में लगा दिए गए है। जबकि 10 साल पुराने उपकरणों को कंडम करते हुए निकाला जा रहा है ताकि इमरजेंसी की सूरत सुधर सके। वहीं हाईटेक मल्टीपैरा मॉनिटर के लिए नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य स्टाफ को भी ट्रेंड किया जा रहा है। अस्पताल में अक्सर गंभीर मरीज के आने पर इन हाईटेक मशीन की कमी खलती है। स्टाफ की मांग को देखते हुए यह लगाया गया है।



तीन मल्टीपैरा मॉनिटर की लाखों रुपये की लागत से खरीद की गई है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
डॉ. विनय गोयल, आरएमओ, कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें