फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबली में 81.90 लाख से बनेगा गोल चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। अंबली गांव के मुख्य चौक पर गोल चक्कर का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर लगभग 81.90 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली ने बताया कि गांव का यह चौक लंबे समय से व्यस्त क्षेत्र है।
विज्ञापन

यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। लोगों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें