करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने गांव बूढ़ा खेड़ा में स्वच्छता और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। गांव के तालाब का अवलोकन करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और तालाब की स्थिति, रखरखाव व स्थानीय समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। महिला स्वयंसेवकों को स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन ने विशेष स्वास्थ्य परामर्श दिया। समापन पर प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों और वक्ताओं को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। संवाद