फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पौने घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब, फंसे वाहन

विज्ञापन
जगाधरी गेट शिव मंदिर रोड पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी गेट और कुम्हार मुहल्ले में दिखी ज्यादा परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रविवार सुबह से उमस झेल रहे अंबाला शहरवासियों के लिए दोपहर का वक्त राहत के साथ-साथ आफत भी लेकर आया। करीब 11 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और काले बादल छा गए। इसके बाद महज पौने घंटे की मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर लोगों को उमस से निजात दिलाई, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के जल निकासी दावों की पोल खुद गई।
बारिश थमते ही शहर के निचले इलाकों से लेकर प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। ऐतिहासिक जगाधरी गेट, कुम्हार मोहल्ला, जैन कॉलेज रोड, शुक्लकुंड रोड और नदी मोहल्ला में घुटनों तक पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर पानी का बहाव इतना तेज और गहरा था कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के दोपहिया वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए। पानी में फंसे वाहन चालक भारी दिक्कतों के बीच अपने वाहनों को पैदल खींचकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते नजर आए।
विज्ञापन


दुकानों में पानी घुसने का खतरा
जलभराव की इस स्थिति से स्थानीय दुकानदारों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी मोहल्ला और कुम्हार मोहल्ला के निवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। नालों और नालियों की नियमित सफाई न होने की वजह से पानी का निकास पूरी तरह ठप हो जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के दावों पर उठे सवाल
बारिश के बाद पैदा हुए हालातों ने प्रशासन और नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पहली ही तेज बारिश में सामने आ जाती है। आक्रोशित निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन बिना किसी देरी के संवेदनशील इलाकों में मोबाइल पंप लगाकर जलभराव की समस्या का निपटारा करे।

जगाधरी गेट शिव मंदिर रोड पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें