फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब की बस ने बुजुर्ग की दोनों टांगों को कुचला

विज्ञापन
बस की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग । पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी बस अड्डे पर शनिवार सुबह पंजाब की बस की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस का पिछला पहिया बुजुर्ग की दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे बुरी तरह कुचल गईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंजाब की बस बस अड्डे में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान घुमावदार घेरे के पास बुजुर्ग पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक बस को परिसर में खड़ी कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लाल कुर्ती चौकी प्रभारी रमेश ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें