फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राइवेट सुरक्षाकर्मी ने रेलवे प्लेटफार्म पर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 17 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्राइवेट कंपनी में कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान छावनी के बोह बब्याल निवासी 40 वर्षीय जसपाल के रूप में हुई है। बुधवार सुबह स्थानीय लोग सैर के लिए निकले तो उन्होंने करीब 6:30 बजे सुरक्षाकर्मी को लटके देखकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक का शव मालगोदाम की तरफ प्लेटफार्म की वेटिंग शेड के नीचे एक कपड़े के फंदे से लटका था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के मामले ने सुरक्षा चूक पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर पुलिस को कोई सीसीटीवी भी नहीं मिला। बताया जाता है कि मृतक जसपाल पहले एमईएस में राजमिस्त्री का काम करता था। वहीं इस काम को छोड़कर वह एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। जसपाल के चाचा ससुर श्याम लाल ने बताया कि जसपाल मुख्य रूप से पेहवा का रहने वाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें