फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध माइनिंग करने से रोकने पर व्यक्ति पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ के कोहड़ा गांव के पास बरसाती नदी बेगना से अवैध माइनिंग हो रही है। फरोहपुर गांव निवासी कृष्ण का आरोप है कि उसके खेतों के रास्ते से जब माइनिंग रोकने के लिए गया तो उस पर चाकू से दो जगह वार हुए। आरोपी उसे एक कार में जबरन डालकर अपने पशुओं के बाड़े में ले गए, जहां करीब तीन घंटे तक बंधक बनाने के बाद जमकर मारपीट की। मारपीट में उसकी टांग में फ्रेक्चर व कान के पास व हाथ पर चाकू लगा है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल कृष्ण की शिकायत पर गुरचरण सिंह व शांति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई मारपीट, चोरी व अवैध माइनिंग की धाराओं के तहत की गई है।
विज्ञापन

फरोहपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के साथ बरसाती नदी बेगना है। कोहड़ा गांव में उनके खेतों में जाने का कच्चा रास्ता नदी से ही है। आरोप लगाया कि रात के समय गुरचरण सिंह व शैंटी टिप्पर व जेसीबी द्वारा अवैध रूप से माइनिंग करते हैं। काफी समय से वह उन्हें खेतों में जाने वाले कच्चे रास्ते पर माइनिंग करने से मना कर रहे थे। 5 फरवरी की रात को सरपंच पति जगपाल सिंह ने आकर बताया कि आज फिर से माइनिंग हो रही है। वह देररात को ही सरपंच सहित मौके पर जाकर माइनिंग रुकवाने लगा तो आरोपी शैंटी ने कहने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट शुरू कर दी। तभी शैंटी ने चाकू से पेट पर वार किया तो वो हाथ पर लगा। फिर कान पर चाकू से हमला किया। सरपंच के पति जगपाल सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो उसे धमकाते हुए हटा दिया।
घायल ने आरोप लगाया कि तभी गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी अपनी कार लेकर आ गया। तभी दोनों आरोपी उसे जबरन कार में डालकर अपने पशुओं के बाड़े में ले गए, जहां पर उसे मंजी से बांध दिया। मुंह बंद डंडों से टांगों पर कई वार किए। काफी देर तक छोड़ने की गुहार लगाई तो वापस भेजा। उपचार के लिए वह परिजनों संग नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

घायल कृष्ण की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी नारायणगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें