अंबाला। त्योहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए उत्तर रेलवे ने अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन के बीच शनिवार से वन-वे आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और टिकट आरक्षण के आकलन के बाद शनिवार को ट्रेन नंबर 04680 चलाई जाएगी।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर जंक्शन से शनिवार रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह जालंधर सिटी जंक्शन, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर ठहरेगी, जबकि साहनेवाल स्टेशन से यह पास होगी।
यात्री ट्रेन के संचालन से जुड़े अपडेट के लिए एनटीईएस देख सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद