अंबाला सिटी। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। हालांकि राहत भरी बात यह रही कि 3 मरीजों को कोरोना से मुक्ति मिल गई। अब जिले में कोरोना के 9 मरीज ही सक्रिय हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस समय 98.28 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उधर 11 लाख 89 हजार 941 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। 7 लाख 71 हजार 622 लोगों पहला और 4 लाख 18 हजार 319 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।