अंबाला सिटी। अंबाला स्थित मून पैलेस में जस्सा सिंह आहलूवालिया की जंयती में खाना खा रहे दो व्यक्तियों की जेब से पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना सदर अंबाला पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ निवासी सुभाष वालिया ने बताया कि रविवार की सुबह अंबाला स्थित मून पैलेस में जस्सा सिंह आहलूवालिया की जंयती के कार्यक्रम में आया था और खाना खा रहा था। खाना खाते समय उसकी जेब से किसी अनजान व्यक्ति ने निकाल लिया। पर्स में छह हजार रुपये, जरूरी कागजात थे। आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड भी था। इसके अलावा जिला कैथल के गांव फतेहपुर निवासी मेजर सिंह का भी किसी ने पर्स चोरी कर लिया पर्स में चार हजार रुपये की नकदी थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।