फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएम चोर गिरोह का एक सदस्य काबू

Wed, 28 May 2014 11:33 PM IST
अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह बाद पुलिस ने अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर आईडीबीआई बैंक के एटीएम को चुराने के मामले में एक आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ गोलू निवासी वाल्मीकि मंदिर राजीव कालोनी पंचकूला के रूप में हुई है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 जनवरी, 2014 को थाना बलदेव नगर में आनंद वल्लभ शर्मा सीनियर एग्जीक्यूटिव ने दरखास्त दी थी कि उनकी कंपनी ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी बलदेव नगर में आईडीबीआई बैंक का एटीएम लगाया था। इसमें 8.45 लाख रुपये कैश था।
विज्ञापन


इस एटीएम को चोर उखाड़ कर ले गए। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके एटीएम व चोरों को ढूंढने के लिए टीमों का गठन किया। स्पेशल टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ एटीएम को उखाड़ा और गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें