गुरुनानक नगर में हुए हमले में नुकीली चीज लगने पर घायल आदित्य: संवाद
अंबाला। गुरुनानक नगर में रंजिश के चलते आदित्य (19) पर तीन आरोपियों ने जान हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक से ऑनलाइन ऑर्डर कर पिज्जा मंगवाया और फिर उसे जबरन घर में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां आरोपी व उसके माता-पिता ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। घायल युवक को लहूलुहान हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महेश नगर थाना पुलिस ने हमलावर रवि व उसके माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आदित्य ने बताया कि वह अंबाला कैंट स्थित पिज्जा हट में काम करता है। बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे जब उसका दोस्त अमन उसे घर के पास गली में छोड़कर गया तो वहां पहले से घात लगाए बैठे गांधी नगर निवासी रवि ने उसे रोक लिया। रवि ने पिज्जा मांगा तो मना कर दिया। आरोपी रवि ने गाली-गलौज शुरू कर दी व मारपीट करता हुआ अपने घर ले गया, जहां माता-पिता संग मिलकर चिमटे व नुकीली चीज से वार किए।