फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नकली इंस्पेक्टर बनकर रिश्तेदार से ठगे 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। धीन गांव के युवक ने रिश्तेदार के लड़के को पुलिस केस में फंसाने का दबाव बनाकर उससे 40 हजार रुपये ठग लिए। आरोप हैं कि आरोपी प्रेमचंद्र इससे पहले भी एक्साइज इंस्पेक्टर और पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कई लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे दोसड़का के पास से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को आरोपी के पास से पुलिस और कई अन्य आईडी कार्ड मिलने की सूचना भी मिली है।
विज्ञापन

शहजादपुर के बिलासपुर गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साली के बड़े लड़के की शादी अलीपुर गांव में हुई है। यहां पर उसका छोटा बेटा बबलू भी आता-जाता रहता था। वहां पर उसकी दोस्ती एक लड़की से हो गई। जिसे वह भगाकर ले गया। उसका बेटा प्रियांशु नारायणगढ़ बस अड्डे पर बाइक से उसे छोड़कर आया था। इस संबंध में 13 मार्च को मुलाना थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले के संबंध में पुलिस सतीश के घर उसके बेटे प्रियांशु से पूछताछ करने पंहुची थी। जब इस मामले का पता उसके दूर के रिश्तेदार धीन गांव निवासी प्रेम को चला तो उसने सतीश से संपर्क किया और उससे पचास हजार रुपये मांगे। प्रेम न कहा कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो वह उसके लड़के को इस केस में फंसा देगा। आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर 19 मार्च को उससे 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से आरोपी सतीश पर बकाया 10 हजार रुपये लेने के लिए लगातार दवाब बना रहा है। सतीश ने शिकायत में बताया कि उसे पता चला है कि आरोपी प्रेम ने इससे पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। वह एक्साइज व पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी को दोसड़का से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया है। उसका एक दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य ठगी के मामलों के खुलासे कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलकार सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें