फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उम्रकैद काट रहा बदमाश जमानत पर आकर बना झपटमार, 20 से ज्यादा वारदात

विज्ञापन
झपटमारी करने वाले आरोपी सतनाम को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती हुई सीआईए-2 की टीम: पुलिस पी
विज्ञापन
- पुलिस को देख निर्माणाधीन पुल से कूदा, पैर में आया फ्रेक्चर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। झपटमारी के मामलों में कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 की टीम ने शातिर बदमाश चंडीगढ़ निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्तू को काबू कर लिया है। पूछताछ में बदमाश ने कबूला कि वह हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायाफ्ता है और छह साल की सजा काटने के बाद बेल पर आया था। डेढ़ माह से वह झपटमारी की करीब 20 वारदात कर चुका है। पुलिस के अनुसार, बदमाश 28 मई को बलदेव नगर क्षेत्र में टीम को देखकर बाइक पर निर्माणाधीन रिंग रोड की तरफ भाग गया था। पकड़े जाने के डर से वह बाइक छोड़कर रास्ते में आने वाले एक निर्माणाधीन पुल से नीचे कूद गया जिससे उसे पैर में चोट लग गई। तभी से वह अस्पताल में भर्ती था। सीआईए-2 की टीम ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने की प्रेसवार्ता

सीआईए-2 प्रभारी रवि कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 28 मई को बलदेव नगर क्षेत्र में टीम को देखकर बदमाश बाइक पर निर्माणाधीन रिंग रोड की तरफ भाग गया था। पकड़े जाने के डर से वह बाइक छोड़कर एक निर्माणाधीन पुल से नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी टांग में गंभीर चोट आई। टीम ने उसे मौके पर काबू कर लिया था। नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उपचार करवाया व छुट्टी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 20 से अधिक छीनाझपटी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ और पंजाब में पहले से हत्या व चोरी जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बदमाश करीब डेढ़ महीने से अंबाला जिले में लगातार सक्रिय था और उसने पुलिस व जनता की नाक में दम कर रखा था। वह चोरी की बाइक पर हेलमेट पहनकर निकलता था ताकि सीसीटीवी में उसकी पहचान न हो सके। वह विशेष रूप से सड़कों पर अकेली चलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था और उनके कान से सोने की बालियां झपट लेता था।

चार बड़ी वारदात कबूलीं-
- 17 अप्रैल : थाना बलदेव नगर के गरनाला रोड क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से झपटी थी बाली।
- 26 अप्रैल : थाना महेश नगर क्षेत्र के बोह गांव में बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर झपटी थी बाली।
- 4 मई : बलदेव नगर क्षेत्र में एक छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था।
- 7 मई : कैंट में एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपटकर भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें