नगर निगम चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अजय सिंह तोमर। डीपीआरओ
- फोटो : Archive
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मई की भीषण गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर ठंडे पानी, मेडिकल किट और ओआरएस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष हेल्पलाइन बनाई जाएगी और मतदान के दौरान उन्हें व्हीलचेयर व वॉलंटियर की सुविधा प्रदान की जाएगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने को कहा गया है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद