फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवाओं की टोली शहर को करेगी हराभरा, पौधे लगाकर लेंगे फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में युवाओं की टोली 1100 पौधे रोपित करेगी। खास बात यह है कि इन युवाओं में स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और नौकरीपेशा वाले युवा शामिल हैं। यह युवा वंदे मातरम् दल के नेतृत्व में मिशन ग्रीन पर्यावरण क्लीन अभियान के तहत पौधरोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पौधे खराब न हो इसके लिए लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं, जिससे कि इन पौधों का रखरखाव भी हो सके। जुलाई माह में दल के नेतृत्व में सभी युवा 1100 पौधे लगाएंगे। 30 जुलाई तक यह अपना लक्ष्य पूरा करेंगे।
दो महीने बाद पौधे के बारे में जानकारी लेगा दल
वंदे मातरम् दल के संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि शहर में 1100 पौधे रोपित करवाए जाएंगे। यह पौधे पार्क, घरों और एसोसिएशन की देखरेख में लगेंगे। लोग उनको पौधे लगाने के लिए सूचना दे रहे हैं। उनकी टीम सदस्य पहले वहां जाकर गड्ढे करती है और उसके बाद पौधरोपण किया जाता है। पौधरोपण करने के साथ ही लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं कि वह इन पौधों का रखरखाव करेंगे।
विज्ञापन

भरत सिंह ने बताया कि पौधा लगने के दो महीने बाद लोगों से फीडबैक लेंगे कि पौधा कैसा चल रहा है। अगर पौधा किसी बीमारी से खराब होता है तो दोबारा लगांएगे। टीम सदस्य शहर के प्रेम नगर, सेक्टर-10 में पौधे लगा चुके हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, बड़, अर्जुन, जामुन, अमरूद के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण अभियान में जिला वन अधिकारी पवन शर्मा का उनको काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें