फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सामान लेने निकले व्यक्ति के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ओपीएस स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए पीयूष वर्मा ने बताया कि वह एक प्राइवेट डेंटल अस्पताल में काम करता है। रात के समय वह अपने घर के पास सामान लेने के लिए निकला था, जैसे ही वह ओपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक पर आए दो युवक गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। आरोपियों ने हेलमेट व हाथों में दस्ताने डाल रखे थे।
विज्ञापन



ट्रॉले की चपेट में आकर हलवाई की मौत
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा अनाजमंडी के निकट एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार मांगा राम को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मोहड़ा चौकी पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायतकर्ता सौंटी गांव निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि भाई मांगा राम हलवाई का काम करता था। 17 जुलाई को घर से बाइक लेकर अंबाला कैंट जा रहा था। सूचना मिली थी कि भाई को मोहड़ा अनाजमंडी के पास ट्राला ने टक्कर मार दी थी। हादसे में भाई को काफी चोट आई थी। कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए नंबर के आधार पर ट्राला चालक पर बीएनएस की धारा -106 लापरवाही से मौत का कारण बनने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती चोटिल, मामला दर्ज

अंबाला। गरनाला गांव के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती चोटिल हो गए। शिकायतकर्ता गरनाला गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को वह बाइक पर सवार होकर बलदेव नगर से अपने गांव की तरफ जा रहा था, तभी आगे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे व पत्नी रजनी को काफी चोट आई। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सिटी थाना पुलिस ने विक्रम सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें