फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भंडारे के नाम पर टेंट का सामान लेकर भागा ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर गांव निवासी दुकान मालिक और उनके पड़ोसी कारोबारी के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। अकबरपुर गांव निवासी दुकान मालिक संतराम और उनके पड़ोसी टेंट कारोबारी से ठग मंदिर में भंडारे का झांसा देकर एल्युमिनियम के बर्तन और टेंट का सामान लेकर भाग गया। अकबरपुर निवासी संतराम ने बताया कि संभालखा गांव में मुख्य सड़क पर उनकी सैनी स्वीट्स के नाम से दुकान है।
15 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रिंस अयान खान बताया और कहा कि वह अकबरपुर व फुलेल माजरा गांव के बीच स्थित माता बगलामुखी मंदिर से बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाना है। इसके लिए 80 किलो लड्डू और टेंट/बर्तनों का सामान चाहिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने भरोसा करते हुए अपने पड़ोसी टेंट हाउस संचालक जियालाल (पुष्पेंद्र टेंट हाउस) को फोन कर आवश्यक सामान देने को कहा। दोपहर करीब 3 बजे आरोपी प्रिंस अयान खान नीले रंग की गाड़ी लेकर पहुंचा और जियालाल की दुकान से 11 पतीले, 11 ढक्कन, 9 टब, 6 परात व अन्य एल्युमिनियम का सामान गाड़ी में लादकर ले गया। आरोपी ने संतराम को 1,000 रुपये नकद दिए और कहा कि लड्डू अगले दिन 16 सितंबर की दोपहर लेकर जाएगा और बर्तनों का बकाया भुगतान ऑनलाइन कर देगा।
विज्ञापन


मंदिर पहुंचे तो खुली पोल
16 सितंबर की दोपहर तक जब आरोपी लड्डू लेने नहीं पहुंचा तो संतराम ने उसे फोन किया। आरोपी ने शाम को आने की बात कही, लेकिन शाम तक भी वह नहीं आया और फोन उठाना बंद कर दिया। संदेह होने पर जब दुकानदार माता बगलामुखी मंदिर पहुंचे तो वहां पता चला कि मंदिर में किसी प्रकार का भंडारा नहीं था और न ही इस नाम का कोई व्यक्ति वहां रहता है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर जब दोबारा संपर्क साधा तो आरोपी ने रुड़की में होने का बहाना बनाया और जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी मुकर गया और सामान लौटाने से मना कर दिया। जांच अधिकारी अजीत पाल ने बताया कि आरोपी प्रिंस अयान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर और वाहन नंबर की मदद से लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें