लोकसभा चुनाव के बाद सुनसान पड़ा भाजपा कार्यालय। संवाद
अंबाला। लोकसभा चुनावों के बाद रविवार को अंबाला छावनी के अधिकतर जगह सन्नाटा रहा। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पहले की तरह ही रविवार सुबह सदर बाजार स्थित टी-प्वाइंट पर पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल जाना।
यह सिलसिला शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर पर भी जारी रहा। चुनावों के बाद सभी के चेहरों पर सुकून था और सभी पिछले दिनों की गई दौड़-धूप की थकान उतारने में लगे थे। भाजपा सहित कांग्रेस कार्यालय पर भी इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही नजर आए जोकि मतदान पर मंत्रणा करते दिखे।
मतदान के दौरान सभी ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज सहित बीपीएस प्लेनेटोरियम व रिवर डीएवी साइड में रखवा दिया गया है और अब इन मशीनों की सुरक्षा पुलिस की टुकड़ियां कर रही हैं। रविवार को अंबाला छावनी के बाजारों में भी पहले की तरह चहल-पहल नहीं थी। मुट्ठी भर लागे ही बाजारों में नजर आए।
इसका कारण भीषण गर्मी भी रहा। वहीं मतदान के बाद सभी अपने-अपने कयास में लगे हुए हैं कि किस पार्टी को बहुमत मिलेगा और किसे हार का मुंह देखना पड़ेगा। हालांकि यह स्थिति चार जून को मतदान की गिनती होते ही स्पष्ट हो जाएगी। इस दौरान यह भी देखा गया है कि मतदान के आंकड़े को लेकर भी कुछ मतदाता मंत्रणा करते नजर आए।
कुछ का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों से इस बार कम वोट पड़े हैं तो कुछ का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो पूरा उत्साह नजर आया था, लेकिन शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं ली। अब इस विश्लेषण को लेकर आगामी क्या रणनीति बनेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर सजेगा।
लोकसभा चुनाव के बाद सुनसान पड़ा भाजपा कार्यालय। संवाद
लोकसभा चुनाव के बाद सुनसान पड़ा भाजपा कार्यालय। संवाद