फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अदालत परिसर में जल्द बनेगा सुविधा केंद्र, वादकारियों को मिलेगा लाभ

Tue, 15 Jul 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अदालत परिसर में वादकारियों और अन्य लोगों की सहूलियत के लिए जल्द ही ई-सुविधा केंद्र शुरू होगा। इसके लिए कोर्ट परिसर में ही निर्माण ढांचा स्थापित कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस केंद्र में इसके शुरू होने से वर्चुअल कोर्ट, चालान भुगतान, ई-फाइलिंग जैसी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएंगी। अभी तक केंद्र में सुविधा पूरी तैयार नहीं हुई है। मगर जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यह केंद्र कोर्ट की ओर जाने वाले मुख्य द्वार के पास ही स्थापित किया गया है। यह केंद्र वादकारियों के साथ- साथ अधिवक्ताओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा। जिसमें वर्चुअल कोर्ट से संबंधित जानकारी, वाहन चालान का भुगतान, ई-स्टांप दस्तावेजों की जानकारी, याचिकाओं की स्कैनिंग और फाइलिंग, ऑनलाइन स्टांप खरीद में सहयोग, न्यायाधीशों की छुट्टियों से जुड़ी जानकारी और निशुल्क विधिक सहायता जैसे कार्य शामिल होंगे। हालांकि एसडीएम कार्यालय के नजदीक एक सीएससी केंद्र पहले से ही मौजूद है। मगर वह केंद्र काफी दूर पड़ता है। इसलिए यहां पर केंद्र बनाने से कोर्ट में आने वाले सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कोर्ट परिसर की इस जगह का भी इस्तेमाल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें