फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना की यूनिट का एक ड्रोन रिहायशी इलाके में गिरा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सैन्य क्षेत्र के साथ लगते धूलकोट में रविवार की सुबह एक ड्रोन के अचानक रिहायशी इलाके में गिरने पर अफरातफरी मच गई। घटना के समय एक महिला सड़क से गुजर रही थी जो बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शी सूर्यकांत शुक्ला ने बताया कि हवा में उड़ता ड्रोन अचानक से गिरा। सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते सेना पुलिस व एयर फोर्स के जवान भी मौके पर पहुंचे ओर ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। बलदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर के पास ही सेना की एक यूनिट की तरफ से ड्रोन उड़ाने का अभ्यास किया जा रहा था कि अचानक ड्रोन धूलकोट के पास ही एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के साथ गिर गया। ड्रोन पूरी तरह से जल चुका था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अत्यधिक गर्म होने के कारण ड्रोन की बैटरी फट गई होगी।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर पर उन्नत प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 20 जुलाई को लगभग 12 बजे एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूट गया और वह अंबाला के धूलकोट के खुले क्षेत्र में गिर गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की संपत्ति या चोट नहीं आई।
विज्ञापन


- भारतीय सेना की पश्चिमी कमान द्वारा जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें