फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्गों के लिए सेक्टर-10 में बन रहा डे केयर सेंटर, 3 करोड़ में हो रहा तैयार

Fri, 16 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सेक्टर-10 में बन रहा डे केयर सेंटर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 में बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर बनकर तैयार हो गया है। अब इस भवन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। करीब 3 करोड़ से तैयार होने वाले भवन में बुजुर्गों के बैठने, खेलने, विश्राम करने और ठहरने तक की सुविधा मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यह भवन बनाया जा रहा है। भवन के कार्य को पूरा करने के लिए मार्च तक का लक्ष्य रखा गया है। पहले इस प्रोजेक्ट का कार्य धीमा चल रहा था। अब प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन


डे केयर सेंटर को भू-तल व प्रथम तल पर बनाया जा रहा है। यह सेंटर बनने से बुजुर्गों को काफी फायदा होगा। सेक्टरों के बुजुर्ग भवन में आकर कार्ड खेल सकेंगे। उनके लिए अखबार व किताबें पढ़ने के लिए रीडिंग कक्ष भी बनाया गया है। इसके साथ ही दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी की सुविधा भी होगी। योग करने के लिए कक्ष भी मिलेगा और दो बड़े हाल भी कार्यक्रम के लिए बनाए जाएंगे।
सेंटर में बुजुर्गों के ठहरने के लिए 10-10 बेड भी लगाए जाएंगे। इनमें 10 बेड महिला और 10 बेड पुरुषों के लिए लगेंगे। इसके अलावा एक कार्यालय भी बनेगा और अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों की ओर से मांग की जा रही थी। यह प्रोजेक्ट अब पूरा होने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सेक्टरों के वरिष्ठ नागरिक यहां अपना समय बीता सकेंगे।
विज्ञापन


डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आगामी मार्च माह तक कार्य को पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3 करोड़ खर्च होंगे। सेंटर बनने से बुजुर्गों को काफी फायदा होगा और वह यहां अपना समय बीता सकेंगे।
विज्ञापन

जतिंद्र सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें