अंबाला छावनी के सदर बाजार में चालान काटती नगर परिषद की टीम। संवाद
नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने पांच दुकानों में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर परिषद और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने छावनी के व्यावसायिक क्षेत्रों में छापा मारकर पांच दुकानों से 73 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने चूना चौक, अनाज मंडी और पुरानी अनाज मंडी में दबिश देकर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। नियमों के उल्लंघन पर इन दुकानदारों से मौके पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद की टीम ने चूना चौक स्थित मनीष जैन, दिनेश जैन और मुकेश जैन की दुकानों पर कार्रवाई की। इसके अलावा अनाज मंडी से अंकित गुप्ता और पुरानी अनाज मंडी से अंकित अरोड़ा के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ा।