फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार को लेकर घर आ रहे बाइक सवार युवक पर डंडों व तलवार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रिश्तेदार को लेकर घर आ रहे बाइक सवार युवक पर पंद्रह युवकों ने डंडों और तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया। इसी दौरान बेटे को बचाने युवक के पिता को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। महेश नगर पुलिस ने इस मामले में घायल युवक की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महेश नगर के न्यू प्रीत नगर निवासी ललित ने बताया कि वह प्राइवेट प्रिटिंग प्रेस में जॉब करता है। रविवार की शाम को वह अपने रिश्तेदार जगत निवासी बब्याल को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो दस से पंद्रह लड़के डंडे व तलवारें लिए खड़े थे। उसी दौरान उसे गोलू नाम के लड़के ने रुकने का इशारा किया। जैसे ही ललित ने अपनी बाइक को रोका तो उन युवकों में से एक युवक ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार को घर में बिठाकर अपने पिता के साथ उन युवकों के पास आया। इसी दौरान उन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते हमलावरों ने युवक पर डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया और जब उसके पिता बचाने आए तो इन्होंने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और इसके बाद फरार हो गए। महेश नगर पुलिस ने ललित की शिकायत पर गोलू, सूजन, गौतम, शिबू, विजय व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें