अंबाला। दाल रोटी योजना के लाभार्थी पात्रों की फेहरिस्त में नाम शामिल करवाने के लिए क्लेम फार्म संबंधित सेंटरों पर अब तेरह सितंबर तक लिया जाएगा। डीसी विभिन्न सेंटरों पर मच रहे वबाल के बाद ये निर्देश दिए हैं।
सरकार की दाल रोटी योजना के लिए लाभार्थी पात्रों की फेहरिस्त जारी की थी। साथ ही कहा था कि वे लोग जो इस योजना के लिए खुद को पात्र समझते हैं, वे विभिन्न इलाकों में बनाए गए सेंटरों पर अपना क्लेम फार्म फार्म भरकर दे सकते हैं।
मगर अब सेंटरों पर विगत दिवस से क्लेम फार्म लेने बंद कर दिए गए थे और वहां लोगों को फटकार कर बुरी तरह से वापस जाने को कहा जा रहा था। 11 सितंबर के अंक में ‘अमर उजाला’ ने लोगों की यही समस्या ‘दाल-रोटी योजना पर मच रहा बवाल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सेंटरों पर क्लेम फार्म जमा करवाने के लिए 13 सितंबर तक डेट बढ़ा दी है।
डीसी के.मकरंद पांडुरंग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस बात के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है कि कोई भी योग्य पात्र इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे तथा लोगों की मांग पर दावे तथा आपत्तियां हासिल करने तथा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य घोषणा पत्र भरने की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी है।