फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व संघ प्रचारक की धुनाई, हंगामा

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की ओर से बुधवार को आयोजित भारत जागो दौड़ कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व संघ प्रचारक की जमकर धुनाई कर डाली। आरेाप है कि पूर्व प्रचारक ने कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी की और पर्चे भी बांटें। इससे पहले कि वह अपनी बात रख पाता समिति के कार्यकर्ताओं ने धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

कैंट के राबर्ट पवेलियन मैदान में स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की ओर से भारत जागो दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम शुरू होने के बाद जब मुख्य वक्ता की बारी आई तो एक कथित पूर्व संघ प्रचारक बलबीर सिंह बरवाला मौके पर पहुंचा। उसके हाथ में कुछ पर्चे भी थी। इस व्यक्ति ने अपनी बात रखनी चाही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उसने नारेबाजी शुरू कर दी। आयोजन समिति के कुछ कार्यकर्ता उसे हटाने लगे लेकिन विरोध करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें