अंबाला। शहर और छावनी की 210 कालोनियों में से 95 कालोनियों को जल्द ही सरकार की ओर से विकास की सौगात मिलेगी। इन कालोनियों के निवासियों की बुनियादी समस्याओं से संबंधित तमाम परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएगी। ऐसा सरकार की विधानसभा सत्र में पेश की गई ‘कॉमन कंपाउंडिंग पॉलिसी’ के तहत संभव हो पाएगा।
अंबाला में वर्तमान में 95 ऐसी कालोनियां हैं जो 50 फीसदी से अधिक विकसित हैं। इतना ही नहीं सरकार ने इन अवैध कालोनियों को रेगुलर करने का भी फैसला लिया है। लेकिन सरकार इस मामले में हाईकोर्ट में विचाराधीन एक केस के निर्णय के बाद इसकी घोषणा करेगी।
अब अवैध कालोनियों में नहीं टूटेंगे निर्माण
सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 30 जून 2009 के बाद 50 प्रतिशत तक विकसित अवैध कालोनियों के लिए एक ‘कॉमन कंपाउंडिंग पॉलिसी’ लाएगी। इसमें अंबाला की 50 फीसदी से अधिक डेवलप 95 कालोनियां भी शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार की नीति लोगों को बसाने की है, उजाड़ने की नहीं। सरकार ने इस पॉलिसी के तहत यह निर्णय लिया है कि ऐसी अनाधिकृत कालोनियाें, जहां धारा-4 की अधिसूचना से पहले 50 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है, वहां निर्माण कार्यों को तोड़ा नहीं जायेगा।
ये हैं परेशानियां
अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों को कोई भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। यहां न तो पक्की सड़कें हैं, न ड्रेनेज सिस्टम और न ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था। इसके अलावा यहां लोग अपने मकानों की खरीद-फरोख्त भी नहीं कर सकते। क्योंकि यहां की रजिस्ट्रियां बंद है।
इन कालोनियों में होगा विकास
अंबाला शहर निगम जोन - अंबा विहार, अशोक विहार, अशोक विहार नजदीक गणेश नगर, दुर्गा नगर ईस्ट, दुर्गा नगर वन, दुर्गा नगर टू, डीडब्ल्यूएस कालोनी, ग्रेटर कैलाश, हरिजन कालोनी, हीरा नगर, इंदिरा कालोनी, जेजे कालोनी, कृष्णा कालोनी, लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, न्यू रतनगढ़ कालोेनी, न्यू रतनगढ़ रोड क्षेत्र, न्यू शिवपुरी, न्यू शिवालिक, परसुराम नगर, पटेल नगर, प्रीत कालोनी, आरके पुरम, राम विहार, बलदेव नगर, सैनिक विहार, सरस्वती नगर सिंघावाला, शक्ति कालोनी, शंकर कालोनी, शिवाजी पार्क, सुंदर नगर नारायणगढ़ रोड, सुरेंद्र नगर नजदीक दुर्गा नगर, उत्तम नगर।
अंबाला छावनी निगम जोन - अग्रवाल कांपलेक्स बब्याल, अमर पुरी, आनंद नगर एक, आनंद नगर बी, अर्जुन ए, आजाद नगर, बैंक कालोनी बोह, बैंक कालोनी, भरत नगर, बस अड्डा कालोनी बोह, डिसेंट कालोनी, डिफेंस कालोनी सेक्टर ए और बी टुंडला, डिफेंस एनक्लेव बोह, दिलीपगढ़, दिलीपगढ़ कालोनी, दुर्गा कालोनी बब्याल, गणेश विहार, गणेश गार्डन, गूग्गामाड़ी बब्याल, हरि नगर करधान, हरीश नगर, इंद्रा कालोनी रामपुर, इंद्रा कालोनी सरसेहड़ी, कर्णपुरी करधान, कीर्तिनगर नग्गल, किस्मत नगर, कृष्णा नगर, कुलदीप नगर बी, कुंज विहार करधान, ममता विहार, मोतीबाग कालोनी बब्याल, नसीब नगर, न्यू कालोनी सलारहेड़ी, न्यू दयाल बाग, न्यू इंदिरा पुरी कालोनी नग्गल, न्यू जनकपुरी नग्गल, न्यू पारस नगर कालोनी, न्यू राणा कांपलेक्स बब्याल, निर्मल विहार, निशात बाग, पालम विहार ए, पालम विहार सी, पालम विहार जे, पारस नगर, प्रभु प्रेम आश्रम ब्लाक ए, प्रभु प्रेम आश्रम ब्लाक बी, पटेल नगर, पूजा विहार, सलारहेड़ी, पंजाबी बाग, राजेंद्र नगर, रामपुर बब्याल, राणा कांपलेक्स बब्याल, राणा पार्क करधान, साईं का बाग मच्छौंडा, सैनिक नगर बब्याल, सैनिक नगर एक्सटेंशन, शक्ति नगर, शालीमार बाग, शांति नगर करधान, शाम नगर बब्याल, बसंती मां कालोनी, वशिष्ट नगर बब्याल व विजय नगर बब्याल शामिल है।
‘अमर उजाला’ ने लगातार उठाया मुद्दा
अंबाला में नगर निगम सीमा नई शामिल हुई 210 कालोनियों की समस्याओं का मुद्दा ‘अमर उजाला’ नियमित रूप से उठा रहा है। जिसमें यहां रहने वाले लोगों की बुनियादी समस्याओं से सरकार और प्रशासन को लगातार अवगत करवाया जाता रहा। इसी कड़ी में अब सरकार ने 95 कालोनियों की कायाकल्प करने का मसौदा तैयार कर लिया है। उम्मीद है जल्द ही उक्त कालोनियों के दिन बहुरेंगे।