फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन की गोली खाने से 43 छात्राएं बीमार

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले के नारायणगढ़, पंजोखरा, मुलाना और साहा में सोमवार को आयरन की गोलियां खाने से 42 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि इन छात्राओं ने सिरदर्द, पेट दर्द की शिकायत की थी। ं
विज्ञापन

पंजोखरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई गईं। इन गोलियों को खाने के बाद आठ बच्चों की तबीयत खराब हुई, जिनको उपचार दिया गया। इसी तरह बड़ी रसौर में छठी कक्षा के एक बच्चे की हालत बिगड़ी इसा उपचार करवाया गया।
शहजादपुर अस्पताल में 20 छात्राएं भर्ती
नारायणगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय शहजादपुर में सोमवार को आयरन की गोलियां खाने से 20 छात्राएं बीमार हो गईं। सभी को शहजादपुर स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रिंसिपल बिमलेश कुमारी ने बताया कि मिड-डे मील खाने के बाद छठी, आठवीं, नवमीं और दसवीं कक्षा के 617 छात्राओं को आयरन की गोलियां दी गई थीं। गोलियां खाने के मात्र पांच मिनट बाद लगभग बीस छात्राओं ने सिर दर्द, पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवाकर इन सभी बीस छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सकों ने इन सभी छात्राओं का इलाज किया तथा ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आयरन की गोलियां खाने सेे छात्राओं के बीमार होने की खबर फैलते ही अस्पताल में अभिभावकों का तांता लग गया। अभिभावकों के साथ-साथ शहजादपुर माजरा के सरपंच सतीश शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। आयरन की गोलियां खाने के डर से अनेक छात्राएं स्कूल ही नहीं आई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर के एसएमओ डा. तरुण ने बताया कि खंड शहजादपुर के गांव धनाना के स्कूल में 450, बड़ी बस्सी में 150, कोड़वा खुर्द में 616, शहजादपुर में 635, फतेहगढ़ में 160 तथा कक्कड़माजरा मेें 30 बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई गई थी। सिवाय शहजादपुर की बीस छात्राओं के इन गोलियों से बीमार होने की खबर के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्कूल के किसी भी बच्चे की तबीयत खराब नहीं हुई।
मुलाना में दो विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी
मुलाना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सोमवार को आयरन की गोलियां खाने से 2 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। एक छात्रा की हालत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी मुलाना भर्ती करवाया गया। राजकीय कन्या विद्यालय में सोमवार को लगभग 239 छात्राओं को आयरन की गोलियां बांटी गई थी।

साहा : दवा खाते ही एक दर्जन छात्राओं को पेट दर्द
साहा। गांव मंगलाई के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के करीब एक दर्जन छात्राओं की आयरन की गोलियां खाने से तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को उपचार के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा समलेहड़ी पीएचसी में लाया गया।
---
‘पिछले सप्ताह इस अभियान के तहत जिला में कुल 64 हजार बच्चों में से 41 बच्चों ने गोली खाने के बाद पेट दर्द व उल्टी आदि की शिकायत की, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आराम आ गया था। सोमवार को इस अभियान के तहत पूरे जिला में 40 बच्चों में ऐसी समस्या पाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिन्हें सरकारी चिकित्सालयों में उपचार के बाद उन्हें आराम आ गया। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है तथा बहुत ही कम बच्चों मे इस प्रकार की शिकायत मिलने के मामले सामने आये हैं।’
- डा. विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन अंबाला
---------
‘प्रदेश में 17 लाख बच्चों में से यदि जिन कुछ बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की है। सरकार इस बारें में पूरी तरह से गंभीर है और इस बात के प्रयास किये जा रहे है कि भविष्य में ऐसी समस्या बच्चों को न हो। बच्चों के भौतिक व शारीरिक विकास के लिये एनीमिया रोग दूर करना अति आवश्यक है।’
विज्ञापन

- नीलम प्रदीप कासनी, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें