फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-डीसी ने नगर निगम से तलब की रिपोर्ट

Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला शहर की प्राइम लोकेशन शुकलकुंड रोड (पत्ती मेहर) में स्थित एक तालाब को अवैध रूप से भरने और उस पर मार्केट डेवल्प करने के मामले में डीसी ने अंबाला नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। डीसी ने नगर निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे घपलेबाजी की जांच कर उन्हें जल्द रिपोर्ट सौंपे। निगम की ओर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीसी जांच रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणी देंगे और रिपोर्ट हरियाणा लोकायुक्त को भेजेंगे। गौरतलब है कि मामले के बारे में शिकायत मिलने के बाद हरियाणा लोकायुक्त ने डीसी अंबाला से 45 दिन में मामले को लेकर जवाब देने को कहा था। जिसके बाद डीसी ने नगर निगम अफसरों से इस बाबत जांच कर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह है मामला
शहर के शुकलकुंड रोड (पत्ती मेहर) में करीबन दो एकड़ जमीन पर एक तालाब बना हुआ था। भू-माफिया ने गैर कानूनी ढंग से इस तालाब को मिट्टी से भर दिया और उस पर एक मार्केट डेवल्प करने के लिए प्लॉटिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इन सभी प्लॉटों को विभिन्न दुकानदारों को बेच दिया गया है। जबकि मामले में नगर निगम के अभियंता विभाग का कहना है कि इस बारे में किसी ने भी नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली है। निगम के अनुसार, ऐसा करने वालों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान अंबाला सिविल सोसायटी के सदस्य संजय खेड़ा ने मामले की शिकायत हरियाणा लोकायुक्त को भेज दी। जिसके बाद लोकायुक्त ने 45 दिन के भीतर डीसी अंबाला से इस पूरे केस में छानबीन करवाकर रिपोर्ट देने को कहा।

कहीं कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं?

शहर के बीचों-बीच तालाब की जगह को भरकर उस पर मार्केट डेवल्प करने वालों ने नगर निगम से अनुमति नहीं ली। निगम के नोटिसों की भी किसी ने परवाह नहीं की। उसके बावजूद प्लॉट भी बिक गए। आखिरकार ऐसा कैसे हो गया। इस पूरे मामले में प्रशासनिक कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही सामने सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने डीसी अंबाला सेे जवाब मांगा है। जिसको लेकर डीसी अंबाला एवं कमिशनर नगर निगम ने निगम के अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच चल रही है। पूरे मामले को लेकर डीसी अंबाला गंभीर हैं और हर पहलु की जांच कर रिपोर्ट हरियाणा लोकायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-केवल बिंद्रा, प्रशासनिक प्रवक्ता, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें